इनेलो का हाल महाभारत के कौरवों और पांडवों जैसा: अजय चौटाला (VIDEO)

Edited By Deepak Paul, Updated: 06 Nov, 2018 03:28 PM

इनेलो के घमासान के बीच अजय चौटाला की एंट्री हो गई है। जेल से बाहर निकलते ही अजय चौटाला ने प्रदेश का दौरा शुरू कर दिया है। अाज वे दिल्ली से झज्जर के लिए रवाना हो चुके हैं....

चंडीगढ़ (ब्यूरो):  इनेलो के घमासान के बीच अाज अजय चौटाला झज्जर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। चौटाला 2 साल के बाद अाज पार्टी कार्यालय में अाए हैं। यहां उनके समर्थकों का भारी जमावड़ा देखने को मिला। इस मौके पर उनके साथ दिग्विजय चौटाला भी मौजूद थे। वहीं, संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अजय व दिग्विजय चौटाला जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए। बता दें कि इसके बाद चौटाला दादरी, भिवानी, 2 बजे हांसी और 3 बजे हिसार का दौरा करेंगे।  

PunjabKesari

कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू होते हुए अजय चौटाला ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। चौटाला ने कहा कि इनेलो किसी की नहीं, केवल अाप लोगों की पार्टी है। हालांकि, इस समय पार्टी में हालात ठीक नहीं हैं। इनेलो का हाल महाभारत के कौरवों और पांडवों जैसा हो चुका है, लेकिन फैसला अाप पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथ में है कि उन्हें पांडवों का साथ देना है या कौरवों का। 
PunjabKesari

चौटाला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि न तो हमें साम्राज्य चाहिए और न ही सत्ता की जरूरत है। हम केवल इतना चाहते हैं कि कार्यकर्ताओं का पूरी तरह से सम्मान होना चाहिए। हमने न पहले कभी कार्यकर्ताओं को जलील होने दिया और न कभी भविष्य में होने देंगे। मैं अपने कार्यकर्ताओं के कांटों को पलकों से हटाने के काम करूंगा। 

अजय चौटाला ने झज्जर दौरे के दौरान भाजपा को झटका दिया है। इस मौके पर पूर्व विधायक दरियाव राजौरा के सुरेन्द्र राजौरा लड़के ने भाजपा को अलविदा कह दिया। सुरेन्द्र ने अाज अजय चौटाला की मौजूदगी में इनेलो ज्वाइन की।   


PunjabKesari
दिग्विजय चौटाला का बयान 
अजय चौटाला के साथ झज्जर पार्टी कार्यालय पहुंचे इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला का भी बयान सामने अाया है। उन्होंने कहा कि जनता की राय परमात्मा की राय होती है, जो भी फैसला होगा, जनता के अनुरूप ही होगा। सभी को 17 नवंबर तक इंतजार करना पड़ेगा। उसके बाद जो भी होगा, सबसे सामने अा जाएगा।

अजय चौटाला तिहाड़ से 14 दिन की पैरोल पर बाहर आ गए हैं। इसके बाद  कल चौटाला दिल्ली में 18 जनपथ पर पहुंचे। इस मौके पर अजय चौटाला के बेटे और सांसद दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला भी उनके साथ मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभय चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को पेड कांग्रेसी कहने वालों पर मुझे तरस आता है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!