Edited By Deepak Paul, Updated: 12 Jun, 2018 12:12 PM
प्रदेश में बदमाशों का अातंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जहां बदमाशों ने दो व्यापारियों का गन प्वाइंंट पर अपहरण किया। उसके बाद अारोपी व्यापारियों को उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में फेंक कर फरार हो गए। दोनों पीड़ित सोहना के रहने वाले हैं और दोनों व्यापारियों...
सोहना(सतीश राघव): प्रदेश में बदमाशों का अातंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जहां बदमाशों ने दो व्यापारियों का गन प्वाइंंट पर अपहरण किया। उसके बाद अारोपी व्यापारियों को उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में फेंक कर फरार हो गए। दोनों पीड़ित सोहना के रहने वाले हैं और दोनों व्यापारियों का गोल्ड ज्वेलर्स का कारोबार है। पुलिस ने व्यापारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस को दी शिकायत में व्यापारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि उन्हें फोन कर तावडू के ज्वेलर्स गौरव सोनी ने बुलाया था। बताया जा रहा है कि झगड़ा पैसे के लेन-देन को लेकर था जिसके चलते इस वारदात की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने गौरव सोनी उसके नोकर व अज्ञात चार पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गत दिवस तीन बजे इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।