Edited By Naveen Dalal, Updated: 20 Jul, 2019 09:24 AM
इनैलो की सरकार बनने पर बुढ़ापा व विधवा पैंशन 3 हजार रुपए करेंगे तथा बेरोजगारी भत्ता 15 हजार रुपए महीना किया जाएगा। यह बात पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने जाट धर्मशाला में जनजागरण अभियान तहत कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने...
हांसी (पंकेस): इनैलो की सरकार बनने पर बुढ़ापा व विधवा पैंशन 3 हजार रुपए करेंगे तथा बेरोजगारी भत्ता 15 हजार रुपए महीना किया जाएगा। यह बात पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने जाट धर्मशाला में जनजागरण अभियान तहत कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पार्टी के अच्छे कार्यकत्र्ता कभी संगठन छोड़कर नहीं जाते। ऐसे नेता पार्टी को छोड़कर जाते हैं जो सत्ता की चाहत के साथ निजी स्वार्थ रखते हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी छोडऩे वाले कभी पार्षद का चुनाव भी नहीं जीत सकते। भाजपा जिन मुद्दों के दम पर सत्ता में आई थी उन सभी मुद्दों को उन्होंने दरकिनार कर दिया। आज प्रदेश का हर कर्मचारी,व्यापारी, किसान, मजदूर व कमेरा वर्ग अपने हकों की लड़ाई के लिए सड़कों पर आंदोलन कर रहा है।