प्रदेश को 4 जोन में बांटकर नए सिरे से संगठन को खड़ा करेगी ‘आप’

Edited By Isha, Updated: 12 Mar, 2020 08:58 AM

aap will create a new organization by dividing the state into 4 zones

विधानसभा चुनाव के बाद हरियाणा में शांत पड़ी आम आदमी पार्टी (आप) फिर से सक्रिय होने जा रही है, जिसके तहत प्रदेश को 4 जोनों में बांटकर नए सिरे से संगठन को खड़ा किया जाएगा। आप ......

चंडीगढ़ : विधानसभा चुनाव के बाद हरियाणा में शांत पड़ी आम आदमी पार्टी (आप) फिर से सक्रिय होने जा रही है, जिसके तहत प्रदेश को 4 जोनों में बांटकर नए सिरे से संगठन को खड़ा किया जाएगा। आप की योजना प्रदेश के गांवों में पैठ बनाने की है जिसके चलते राष्ट्र निर्माण अभियान के तहत प्रदेश के सभी गांवों में पैठ बढ़ाई जाएगी। राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश के सह प्रभारी डा. सुशील गुप्ता ने बताया कि हरियाणा में राष्ट्र निर्माण अभियान को चलाया जाएगा और इस अभियान को प्रदेश के सभी गांवों तक पहुंचाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि पार्टी नए सदस्य बनाने के लिए भी विशेष अभियान चलाएगी तथा दिल्ली में आप सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का भी जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़ी जल्द प्रदेश की जिला व विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाएगी और उससे सभी पुराने पद स्वत: ही खत्म हो जाएंगे। उन्होंने दक्षिण हरियाणा जोन के पदाधिकारियों की घोषणा भी की।

इन पदाधिकारियों में आर.एस. राठी को संयोजक, ओम प्रकाश गुप्ता को संगठन मंत्री, ब्रजेश नागर को सचिव, हरेंद्र भाटी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ऋषि गोयल, राजुददीन, रंणधीर चौहान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिन्हें प्रवक्ता नियुक्त किया है उनमें डा. सारिका, एडवोकेट अशोक वर्मा, विनय यादव, मुकेश शर्मा, कौशल कुमार शामिल है। अशोक वर्मा को संयोजक लीगल सैल, अमन गोयल को संयोजक व्यापारी सैल, आशा सिंह को संयोजक लीगल सैल गुरुग्राम, दिनेश भारद्वाज को संयोजक लीगल सैल फरीदाबाद विनोद वालिया को संयोजक लीगल सैल रेवाड़ी नियुक्त किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!