दिल्ली मॉडल पर होगा हरियाणा का विकास:आम आदमी पार्टी

Edited By Shivam, Updated: 07 Oct, 2018 10:26 PM

aam aadmi party said haryana will be developed on delhi

दिल्ली में समयपुर बादली से आम आदमी पार्टी के विधायक अजेश यादव ने दावा किया कि हरियाणा में उनकी सरकार दिल्ली मॉडल पर विकास करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जनता के अंदोलन से राजनीति में प्रवेश किया और वो काम किये जो 70 साल से कब्जा जमाये बैठी...

नूंह(एके बघेल): दिल्ली में समयपुर बादली से आम आदमी पार्टी के विधायक अजेश यादव ने दावा किया कि हरियाणा में उनकी सरकार दिल्ली मॉडल पर विकास करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जनता के अंदोलन से राजनीति में प्रवेश किया और वो काम किये जो 70 साल से कब्जा जमाये बैठी पार्टीयां नहीं कर पाई। आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में भष्ट्राचार पर पूरी तरह लगाम लगाई। बिजली पानी के बिल आधे किये, किसानों को पूरा मुआवजा दिया। उन्होंने कहा कि जो दिल्ली में किया वो हरियाणा में भी होगा। 

PunjabKesari

कार्यकर्ताओं को सबोंधित करते हुये विधायक अजेश यादव ने कहा कि जन आंदोलन से राजनीति में आकर पार्टी ने 28 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाकर दिल्ली मे भष्ट्राचार पर लगाम लगाई। इतना ही नहीं सरकार बनते ही दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सहित कई बड़ी मछलियों पर जांच शुरू करा दी। परंतु पूर्ण बहुमत ना होने के कारण विरोधियों ने 49 दिनों में ही हमारी सरकार गिरा दी। उन्होंंने कहा कि इसके बाद जनता ने फिर से भरोसा जताया और 70 में 67 सीटें के साथ प्रचंड बहुमत से दिल्ली की सत्ता सौंप दी। सरकार बनते ही दिल्ली में बिजली, पानी के रेट आधे किये। किसानों को फसली नुकसान पर न्यूनतम 50 हजार रूपये का मुआवजा दिया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोगों को राशन के लिये लाईन में नहीं लगना पड़ता अपितु सरकार लोगों के घर तक राशन पंहुचाती है। दिल्ली के सरकारी स्कूल आज नीजि स्कूलो को टक्कर दे रहे हैं। सरकारी दस्तावेजों से संबधित विभिन्न 40 तरह के प्रमाण पत्र दिल्ली सरकार लोगों के घर जाकर बनाती है जो सुविधा पूरे विश्व में कहीं पर नहीं है। 

अजेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा आप गांव-गांव जाकर लोगों  से संपर्क साधे और पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराये। हरियाणा में भी दिल्ली जैसा बदलाव लाना चाहते हैं तो दिल्ली मॉडल को लोगों के सामने रखें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उनकी पार्टी किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी बल्कि सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!