Edited By Shivam, Updated: 27 May, 2018 09:10 PM
फरीदाबाद में एकतरफा प्यार में पड़े एक शख्स फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली लड़की को सरेआम गोली मार दी, फिर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया और लड़की को...
फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद में एकतरफा प्यार में पड़े एक शख्स फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली लड़की को सरेआम गोली मार दी, फिर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया और लड़की को घायल अवस्था में ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस इस मामले की अभी जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोकेश निवासी पर्वतीया कालोनी को फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली एक लड़की दोस्ती थी, पर दोस्ती को लोकेश प्यार समझ बैठा। लोकेश ने किसी शख्स को लोन दिलाने के उद्देश्य उस लड़की से बात की और समय लेने के बाद लोकेश उसके कार्यालय के अंदर पहुंच गया। लोकेश ने अपने रिवाल्वर से पहले लड़की को गोली मार दी, इसके बाद उसने अपने आपको गोली मार ली।
इस घटना में लोकेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में लड़की को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका ईलाज जारी है। एनआईटी डीसीपी के मुताबिक पुलिस अभी इस घटना की जांच कर रही है और लोकेश के डेड बॉडी को बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।