Edited By Deepak Paul, Updated: 06 May, 2018 12:06 PM
गांव संगरानी में आग के तांडव ने 2 गरीब परिवार को खाक किया। आग के कारण 16 बकरी, घरेलू समान, कपड़े लत्ते, अनाज, चारा जलकर राख हो गए। वहीं, पशुओं व सामान को निकाला गया। हादसे में घर की 2 महिलाओं सहित 2 लोग बुरी तरह झुलस गए। सरपंच प्रशासन से दोनों...
नारायणगढ़(चंदेश ): गांव संगरानी में आग के तांडव ने 2 गरीब परिवार को खाक किया। आग के कारण 16 बकरी, घरेलू समान, कपड़े लत्ते, अनाज, चारा जलकर राख हो गए। वहीं, पशुओं व सामान को निकाला गया। हादसे में घर की 2 महिलाओं सहित 2 लोग बुरी तरह झुलस गए।
सरपंच प्रशासन से दोनों परिवार के लिए मुआवजे की मांग करेंगे। सरपंच राकेश ने बताया कि इस आग से बुद्धूशाह व नसीबदीन दोनों के घर जल गए है। इनका पशु, अनाज सामान सब जल गया है। इनके पास कुछ नहीं बचा। एस.डी.एम. को मुआवजे के लिए मांग करेंगे।