Edited By vinod kumar, Updated: 21 Nov, 2019 10:30 PM
प्रभात गुप्ता की याद में 27 वा नाट्योत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें भवन विद्यालय के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। इसमें 12 वर्षीय रुशील गुप्ता को स्कूल द्वारा प्रदर्शित नाटक में बेहतरीन रोल करने के लिए पुरस्कृत किया गया...
चंडीगढ़(धरणी): प्रभात गुप्ता की याद में 27 वा नाट्योत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें भवन विद्यालय के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। इसमें 12 वर्षीय रुशील गुप्ता को स्कूल द्वारा प्रदर्शित नाटक में बेहतरीन रोल करने के लिए पुरस्कृत किया गया है। रुशील गुप्ता भवन विद्यालय पंचकूला में आठवी का स्टूडेंट है।
नाटक संस्कार में रुशील ने गुरु की भूमिका अदा की। लीड रोल यही था। पंजाब कला भवन में नाटक का मंचन हुआ। नाटक मूल सार भारतीय संस्कृ ति को लेकर था। आज के समय में जब लोग अपने संस्कारो को भूल चुके है, तब बच्चों ने इस पर प्रकाश डाला। नाटक में गर्भाधान, जन्म से लेकर नामकरण शादी और मृत्यु तक के संस्कार दर्शाये गए। कुल 16 संस्कार इस नाटक में दर्शाये गए। दर्शकों ने बच्चो के अभिनय को काफी सराहा।