Edited By Shivam, Updated: 22 Dec, 2020 08:46 PM
हरियाणा पुलिस में एक ऐसा चेहरा भी है जो नशे के विरुद्ध अभियान छेड़े हुए है। कुरुक्षेत्र पुलिस के अधिकारी डॉ. अशोक वर्मा का मानना है कि स्वतंत्र देश को कुछ लोग नशे में उजाड़ रहे हैं। डॉ. अशोक कुमार गांव, शहर और सरकारी दफ्तरों में पहुंच कर नशे के...
कुरुक्षेत्र (विनोद): हरियाणा पुलिस में एक ऐसा चेहरा भी है जो नशे के विरुद्ध अभियान छेड़े हुए है। कुरुक्षेत्र पुलिस के अधिकारी डॉ. अशोक वर्मा का मानना है कि स्वतंत्र देश को कुछ लोग नशे में उजाड़ रहे हैं। डॉ. अशोक कुमार गांव, शहर और सरकारी दफ्तरों में पहुंच कर नशे के विरुद्ध आवाज बुलंद कर रहे हैं। डॉ. अशोक के द्वारा नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान के अंतर्गत कुरुक्षेत्र में गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि नशा एक बुराई है जो जीवन को सामान्य जन जीवन से काट देती है।
प्रयास संस्था शाखा कुरुक्षेत्र के कार्यकारी प्रधान एवं उप निरीक्षक पुलिस डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा-
नशा मुक्त हो भारत मेरा ऐसी सोच बनानी है।
नशे में ग्रस्त हो रही युवा पीढ़ी सबको मिलकर बचानी है।
स्वतंत्र भारत की संस्कृति सर्वोत्तम महान एवं पुरानी है।
सच्चाई नशा-बुराई यह बात जन जन तक पहुंचानी है।
नशे की दलदल में फंसी मानवता की सोई आत्मा जगानी है।
जिन शहीदों ने भारत स्वतंत्र कराया उनसे शिक्षा पानी है।
नशे मुक्त भारत के सपने की मिलकर अलख जगानी है।
क्या इसीलिए शहीद हुए वो, जो नशे में ग्रस्त हो रही जवानी है।
महाराणा प्रताप की वीरता की शिक्षा जन जाग्रति बनानी है।
भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की सबको कहानी सुनानी है।
चंद्रशेखर आज़ाद का बलिदान, सुभाष चंद्र बोस की आज़ाद हिन्द सेना और जय हिन्द का नारा,
महात्मा गाँधी के सत्याग्रह आंदोलन चीख-चीख कर पुकार रहे-
स्वतंत्र देश का सपना साकार हुआ तुम नशे में उजाड़ रहे
नशे की दलदल में मेरा भारत धंस रहा, वो मिलकर पुकार रहे।