बाइक पर लिफ्ट देकर 70 साल के पूर्व सैनिक ने विवाहिता से किया दुष्कर्म

Edited By vinod kumar, Updated: 15 Dec, 2019 04:03 PM

a 70 year old former soldier raped a married woman

बाइक पर लिफ्ट देकर एक महिला को निकटवर्ती सरसों के खेत में ले जाकर 70 साल के पूर्व सैनिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार थाना बावल के अंतर्गत एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि वह शुक्रवार को किसी कार्य से...

बावल(रोहिल्ला): बाइक पर लिफ्ट देकर एक महिला को निकटवर्ती सरसों के खेत में ले जाकर 70 साल के पूर्व सैनिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार थाना बावल के अंतर्गत एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि वह शुक्रवार को किसी कार्य से अपनी पत्नी के साथ बावल के बाजार में आए थे। उसने अपनी पत्नी को गांव चलने के लिए शाम को 10 मिनट इंतजार करने को कहा और एक काम के लिए चला गया।

इसी दौरान उसके गांव का ही 70 वर्षीय पूर्व सैनिक बाइक पर सवार होकर वहां आया और महिला से गांव चलने के लिए बाइक पर लिफ्ट की ऑफर दी। वह व्यक्ति परिचित व उसी के गांव का होने के कारण महिला उस पर भरोसा कर बैठी। पूर्व सैनिक उसे एक सुनसान मार्ग पर सड़क किनारे सरसों के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वह उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। जैसे-तैसे महिला अपने पति के पास पहुंची और आपबीती बताई। 

बावल थाना के जांचकर्ता अधिकारी मदन लाल ने बताया कि पीड़ित महिला ने थाने में पहुंचकर बीती रात को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। उसे शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी 5 बच्चों का पिता है। उसे आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। महिला का मैडीकल भी करवाया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!