Edited By vinod kumar, Updated: 29 Dec, 2019 01:25 PM
शहर के खेल इंडिया खेल अकादमी में जिला स्तरीय मास्टर एथलैटिक्स में विजय पताका फहराने वाले बुजुर्गों ने राज्य स्तरीय एथलैटिक्स मीट में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबलों में गोल्ड व सिल्वर मैडल जीते हैं। आज हिसार में आयोजित प्रदेश स्तरीय मास्टर...
ऐलनाबाद(विक्टर): शहर के खेल इंडिया खेल अकादमी में जिला स्तरीय मास्टर एथलैटिक्स में विजय पताका फहराने वाले बुजुर्गों ने राज्य स्तरीय एथलैटिक्स मीट में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबलों में गोल्ड व सिल्वर मैडल जीते हैं। आज हिसार में आयोजित प्रदेश स्तरीय मास्टर एथलैटिक्स में खिलाडिय़ों के साथ पहुंचे खेल इंडिया खेल अकादमी के संचालक आत्माराम झोरड़ ने बताया कि प्रदेश स्तरीय खेल उत्सव में ऐलनाबाद क्षेत्र क बुजुर्ग खिलाडिय़ों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीता।
उन्होंने अनेक खेल स्पर्धा में प्रथम व द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किए। इस कड़ी में ऐलनाबाद क्षेत्र से 15 बुजुर्ग खिलाड़ी पहुंचे। इन खिलाडिय़ों में 99 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी करनेल सिंह ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए, गोल्ड पर कब्जा जमाया है। वहीं, सोहन सिंह ने गोला फैंक में प्रथम स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में हरजीत सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 800 मीटर दौड़ में जसपाल सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस खिलाडिय़ों के दल के साथ पी.टी.आई. बाज सिंह, राम स्वरूप बणी, नानक राम व खेल इंडिया खेल के कोच सोमपत सिंह भी साथ थे।