Edited By Deepak Paul, Updated: 28 Oct, 2018 06:04 PM
पानीपत के सनौली थाना क्षेत्र में एक नाबालिगा के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने अाया है। घटना को अंजाम गांव के ही 8 लोगों ने दिया है। अारोपियों ने परिवार के साथ
पानीपत(अनिल कुमार): पानीपत के सनौली थाना क्षेत्र में एक नाबालिगा के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने अाया है। घटना को अंजाम गांव के ही 8 लोगों ने दिया है। अारोपियों ने परिवार के साथ सो रही लड़की को पहले अगवा किया, जिसके बाद अारोपी उसे सुमसान जगह पर खेत में ले गए, जहां बारी- बारी से 8 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देकर अारोपी उसे घर के बाहर फेंक कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 6 लोगों को नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वीरवार रात को वे घरवालों के साथ खाना खा कर सोई थी। कमरे में चोरों बहने और मां अलग चारपाई पर थी। रात को अारोपी घर की दिवार फांद कर अाए कमरे में धुस अाए। दोनों ने उसका मुंह दबा लिया और उसे उठा कर खेतों में ले गए। जहां 8 लोगों ने उसके साथ रेप किया।
पीड़िता ने अगले दिन अपनी मां को अापबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस में इस बात की शिकायत दी गई। पुलिस ने अारोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।