Edited By Isha, Updated: 09 Apr, 2022 09:48 AM
बिहार के एक गांव की रहने वाली 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने
कैथल: बिहार के एक गांव की रहने वाली 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में
महिला ने बताया कि 31 मार्च को सदर थाना के तहत आने वाले एक गांव के ईंट भट्ठे पर अनजान व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। वह पिछले छह महीने से परिवार के सदस्यों सहित ईंट भट्ठे पर काम कर रही है। किसी को बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।