Edited By Manisha rana, Updated: 28 Oct, 2020 12:44 PM
सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर बैंक खाते से 75 हजार रुपए निकालने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस के क्षेत्र जीतगढ़ गांव की महिला गीता ने पुलिस को बताया कि उसने अमरहेड़ी गांव स्थित ओ.बी.सी. में खाता खुलवाया ...
जींद : सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर बैंक खाते से 75 हजार रुपए निकालने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस के क्षेत्र जीतगढ़ गांव की महिला गीता ने पुलिस को बताया कि उसने अमरहेड़ी गांव स्थित ओ.बी.सी. में खाता खुलवाया हुआ है। 24 अगस्त को वह और उसकी बेटी अमरहेड़ी गांव स्थित बैंक में गई थी। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने उसको ए.टी.एम. कार्ड जारी कर दिया लेकिन उसे तथा उसकी बेटी को ए.टी.एम. कार्ड चालू नहीं करता आता था।
बैंक के गेट पर खड़े सिक्योरिटी गार्ड से इस बारे पूछा तो उसने मना करते हुए दुर्व्यवहार किया। इसके बाद वह ए.टी.एम. कैबिन में चले गए। जहां पर 3 युवक पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने ए.टी.एम. से 500 रुपए निकाले। इसके बाद शाम करीब 5 बजे उनके मोबाइल फोन पर 10-10 हजार रुपए निकालने के 2 मैसेज आए। फिर अगले दिन भी 10-10 हजार रुपए निकालने के कई मैसेज आए। वह 24 अक्तूबर को बैंक पहुंची और खाते में 5 हजार रुपए डलवा दिए।
उसने जब बैंक अधिकारी से पूछा कि उसके खाते में कितनी राशि पड़ी है तो इस पर अधिकारी ने कहा कि 5042 रुपए पड़े है जबकि खाते में 80,042 रुपए होने चाहिए थे। जांच अधिकारी ए.एस.आई. जगदीप सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर खाते से राशि निकालने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।