उत्तर प्रदेश में लगा 72 घंटे का लॉकडाऊन, हरियाणा से बिना परमिशन आने वालों पर रोक

Edited By Shivam, Updated: 11 Jul, 2020 09:59 PM

72 hour lockdown in uttar pradesh prohibition on without permission

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर 72 घंटे के लिए लगे लॉकडाऊन को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने यमुना बार्डर पर वाहनों की चैकिंग कर बिना वजह यू.पी. में प्रवेश करने वाले वाहनों को वापिस भेजा। यमुना पुल के दूसरी ओर उत्तर प्रदेश यमुना पुलिस चौकी इंचार्ज...

बापौली (पंकेस): उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर 72 घंटे के लिए लगे लॉकडाऊन को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने यमुना बार्डर पर वाहनों की चैकिंग कर बिना वजह यू.पी. में प्रवेश करने वाले वाहनों को वापिस भेजा। यमुना पुल के दूसरी ओर उत्तर प्रदेश यमुना पुलिस चौकी इंचार्ज अरूण कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार 72 घंटे के लिए लॉकडाऊन लगाया गया है, ताकि कोरोना वायरस को बढऩे से रोका जा सके। 

उन्होंने बताया कि हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। केवल एमरजैंसी वाहनों व जरूरी वस्तुओं वालों वाहनों व अनुमति प्राप्त वाहनों को ही आने की अनुमति है। बिना किसी ठोस वजह व बिना अनुमति प्राप्त उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों के कागजातों की जांच के उपरांत उन्हें वापिस भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त लॉकडाऊन सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेगा। इसके उपरांत सरकार की हिदायतों के अनुसार वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!