7 सिविल सर्जन व 3 पी.एम.ओ. के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 30 May, 2018 10:17 AM

7 civil surgeon and 3 p m o orders for transfer and appointment

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 7 सिविल सर्जन और 3 प्रधान चिकित्सा अधिकारियों (पी.एम.ओ.) के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। डा. बी.के. राजौरा, सिविल सर्जन गुरुग्राम को फरीदाबाद में जबकि डा. गुलशन राय अरोड़ा, सिविल सर्जन फरीदाबाद....

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 7 सिविल सर्जन और 3 प्रधान चिकित्सा अधिकारियों (पी.एम.ओ.) के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। डा. बी.के. राजौरा, सिविल सर्जन गुरुग्राम को फरीदाबाद में जबकि डा. गुलशन राय अरोड़ा, सिविल सर्जन फरीदाबाद को गुरुग्राम में लगाया गया है।

डा. रणदीप सिंह पूनिया, सिविल सर्जन कैथल को झज्जर तथा डा. जितेंद्र सिंह, सिविल सर्जन हिसार को चरखी दादरी में सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है। स्थानांतरणाधीन डा. दयानंद, प्रधान चिकित्सा अधिकारी हिसार से सिविल सर्जन चरखी दादरी को सिविल सर्जन हिसार लगाया गया है।

इनके 7 मई, 2018 के स्थानांतरण आदेश रद्द कर दिए गए हैं। डा. सुखबीर सिंह, सिविल सर्जन झज्जर को कुरुक्षेत्र में, डा. एस.एस. नैन, सिविल सर्जन कुरुक्षेत्र को कैथल में सिविल सर्जन लगाया गया है। डा. संजीव त्रेहान, प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर सिविल अस्पताल, पंचकूला को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पंचकूला में नियुक्त किया है।

डा. प्रदीप शर्मा, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, सिविल अस्पताल, गुरुग्राम को पलवल में लगाया गया है। स्थानांतरणाधीन डा. सी.पी. अरोड़ा, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, सिविल अस्पताल सोनीपत से सिविल अस्पताल पलवल के 7 मई, 2018 के स्थानांतरण आदेश रद्द कर दिए गए हैं।


 
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!