Edited By Deepak Paul, Updated: 27 Sep, 2018 10:41 AM
हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने 55 कैदियों की रिहाई की फाइल मंजूर करके सरकार को भेज दी है। अब 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर 55 कैदियों की रिहाई होगी। केंद्र सरकार की योजना के तहत हरियाणा सरकार इन कैदियों को रिहा करने जा रही है। इनमें 55 साल...
चंडीगढ़(बंसल): हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने 55 कैदियों की रिहाई की फाइल मंजूर करके सरकार को भेज दी है। अब 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर 55 कैदियों की रिहाई होगी। केंद्र सरकार की योजना के तहत हरियाणा सरकार इन कैदियों को रिहा करने जा रही है। इनमें 55 साल से ऊपर की एक महिला और 60 साल से ऊपर के 5 पुरुष कैदी शामिल हैं। शारीरिक रूप से अक्षम (दिव्यांग) एक कैदी समेत 48 कैदी ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी दो तिहाई सजा पूरी कर ली है। ऐसे कैदियों को दो से 4 साल पहले रिहा होने का मौका मिलेगा। हालांकि विभाग ने पहले 65 कैदियों की रिहाई की फाइल तैयार की थी लेकिन इस संदर्भ में गठित कमेटी ने 55 कैदियों को रिहा करने पर सहमति जताई।
उसके बाद कैदियों की रिहाई की फाइल राज्यपाल के पास भेजी गई थी। मोदी और मनोहर सरकार एक वर्ष तक महात्मा गांधी की जयंती मनाएंगी। केंद्र के फैसले के अनुसार 3 चरणों में कैदियों की रिहाई होगी। कैदियों की रिहाई के लिए जिन तारीखों का चुनाव किया गया है, वे महात्मा गांधी से जुड़ी हुई हैं। पहले चरण के कैदियों को अगले माह 2 अक्तूबर को रिहा किया जाएगा। दूसरे चरण में कैदियों को अगले साल 6 अप्रैल को चंपारण सत्याग्रह के दिन रिहा किया जाएगा। आखिरी चरण में कैदियों की रिहाई 2 अक्तूबर-2019 को होगी।
इन कैदियों को किया जाएगा रिहा :
जींद जेल से महिला राजो देवी रिहा होगी, जो 55 साल से ऊपर की है। 60 साल से ऊपर के पुरुष कैदी भजन सिंह को हिसार जेल से, दास को कुरुक्षेत्र जेल, रामकुमार जींद जेल, एस.सी. गुप्ता फरीदाबाद जेल, ज्ञानचंद को फरीदाबाद जेल से रिहा किया जाएगा। गुरुग्राम जेल से शारीरिक रूप से अक्षम कैदी मुकेश कुमार को रिहाई मिलेगी।
रिहा होने वाले वह कैदी, जो 2 तिहाई सजा काट चुके हैं
1. जगजीत सिंह |
हिसार जेल |
2. राजेश कुमार |
हिसार जेल |
3. सतबीर |
हिसार जेल |
4. ज्योति |
हिसार जेल |
5. विकास |
रोहतक जेल |
6. धीरज |
रोहतक जेल |
7. रोमी |
रोहतक जेल |
8. संदीप काला |
रोहतक जेल |
9. दिलबाग सिंह |
कुरुक्षेत्र जेल |
10. रवि कुमार |
कुरुक्षेत्र जेल |
11. जसविंद्र |
कुरुक्षेत्र जेल |
12. रामनिवास |
जींद जेल |
13. राजबीर सैनी |
जींद जेल |
14. बीरेंद्र |
जींद जेल |
15. सुरेंद्र |
जींद जेल |
16. राजू |
झज्जर जेल |
17. सुखपाल - |
झज्जर जेल |
18. लाल सिंह |
झज्जर जेल |
19. कर्ण सिंह |
फरीदाबाद जेल |
20. आजाद |
फरीदाबाद जेल |
21. लोकेश |
फरीदाबाद जेल |
22. मनोज |
फरीदाबाद जेल |
23. जितेंद्र |
फरीदाबाद जेल |
24. रमेश चंद्र |
नारनौल जेल |
25. राहुल |
नारनौल जेल |
26. प्रदीप |
नारनौल जेल |
27. आनंद |
नारनौल जेल |
28. अनिल काला |
सोनीपत जेल |
29. सनी |
सोनीपत जेल |
30. आरिफ |
गुरुग्राम जेल |
31. अक्षय कुमार |
गुरुग्राम जेल |
32. अजय अरोड़ा |
गुरुग्राम जेल |
33. जय प्रकाश |
गुरुग्राम जेल |
34. दिनेश |
गुरुग्राम जेल |
35. अशोक |
गुरुग्राम जेल |
36. कुलदीप |
यमुनानगर जेल |
37. राजबीर |
यमुनानगर जेल |
38. सोमवीर |
भिवानी जेल |
39. परमदीप |
भिवानी जेल |
40. कर्मवीर |
भिवानी जेल |
41. महेंद्र |
करनाल जेल |
42. परविंद्र |
करनाल जेल |
43. मंगत |
करनाल जेल |
44. बलविंद्र |
कैथल जेल |
45. बालकृष्ण |
कैथल जेल |
46. जगमाल |
अम्बाला जेल |