गाय के जन्मदिन पर बनेगा 5,100 किग्रा का केक, सपना चौधरी को दिया शो का निमंत्रण

Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Feb, 2018 06:16 PM

5100 kg cake will be made on cow birthday

हरियाणा के झज्जर में गोकुल धाम रतिराम गोशाला में गाय का जन्मदिन मनाया जाएगा। जिसके लिए 5,100 किग्रा केक तैयार करके काटा जाएगा अौर जिले की गौशालाअों को भेजा जाएगा। इस दौरान समारोह का भी आयोजन किया गया है। जिसके लिए हरियाणवी डांसर सपना चौधरी और लोक...

झज्जर(ब्यूरो): हरियाणा के झज्जर में गोकुल धाम रतिराम गोशाला में गाय का जन्मदिन मनाया जाएगा। जिसके लिए 5,100 किग्रा केक तैयार करके काटा जाएगा अौर जिले की गौशालाअों को भेजा जाएगा। इस दौरान समारोह का भी आयोजन किया गया है। जिसके लिए हरियाणवी डांसर सपना चौधरी और लोक गायिका अमित धुल को समारोह के दौरान शो के लिए आमंत्रित किया गया है।

हरियाणा एक ऐसा राज्य है जहां गायों के लिए गाय सुरक्षा विभाग है। सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार एक आईपीएस अधिकारी नियुक्त करने की योजना बना रही है जो गायों के कल्याण की देख-रेख करें। 

गौशाला में पहली बार इस तरह गाय का जन्मदिन मनाया जा रहा है। जिसके तहत सुबह एक यज्ञ किया जाएगा। जिसके बाद सरसों और सूजी के साथ तैयार किया गया विशाल केक किशोरी नामक गाय द्वारा काटा जाएगा। जिसके बाद ये केक प्रसाद के रुप में जिले की सभी गौशालाअों में वितरित किया जाएगा। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!