Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Jan, 2018 05:40 PM
शुक्रवार की रात एक डिपार्टमेंटल स्टोर का गेट तोड़कर एक शातिर चोर लगभग 50,000 नगदी लूट कर फरार हो गया। घटना बल्लभगढ़ में सेक्टर 3 की है। दुकान मालिक को चोरी की घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह वह अपनी दुकान खोलने पहुंचा। दुकान मालिक जब वह अंदर घुसा तो...
बहादुरगढ़(देवेन्द्र कौशिक): शुक्रवार की रात एक डिपार्टमेंटल स्टोर का गेट तोड़कर एक शातिर चोर लगभग 50,000 नगदी लूट कर फरार हो गया। घटना बल्लभगढ़ में सेक्टर 3 की है। दुकान मालिक को चोरी की घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह वह अपनी दुकान खोलने पहुंचा। दुकान मालिक जब वह अंदर घुसा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था, इस घटना की सूचना तुंरत पुलिस को दी गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, पुलिस ने इस अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बल्लभगढ़ के सेक्टर 3 में अग्रवाल आटा चक्की में चोर गेट तोड़कर घुसता है। यहां से करीब 50,000 रूपये की नकदी चोरी करके फरार हो जाता है। चोर की सारी हरकतें सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो जाती हैं। दुकानदार मनीष अग्रवाल ने बताया कि, चोर उनकी दुकान में सीसीटीवी कैमरे को तोड़ कर आया और उसने बाहर के दरवाजे को मोड़ दिया। इसके बाद चोर एक ब्लेड से उनके डिपार्टमेंटल स्टोर का ताला काटकर अंदर घुस आया। काफी देर तक अंदर घूमने के बाद उसने उनके गल्ले से लगभग 50,000 की नकदी चोरी कर ली।
मनीष ने बताया कि, सुबह के समय जब वे डिपार्टमेंटल स्टोर को खोलने के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सीसीटीवी टूटा हुआ है तथा बाहर का जाली का दरवाजा भी मुड़ा हुआ है। डिपार्टमेंटल स्टोर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान फैला हुआ था। यह देख उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई।
मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि, अग्रवाल डिपार्टमेंटल स्टोर में चोरों ने चोरी की है। सीसीटीवी में आई फुटेज को देखकर पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही चोर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।