हरियाणा: 5 नगर निगमों को जल्द करवाने होंगे सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव, निर्देश जारी

Edited By vinod kumar, Updated: 16 Nov, 2020 07:21 PM

5 municipal corporation will soon election senior deputy mayor deputy mayor

हरियाणा की 5 नगर निगमों में डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर निकाय विभाग सख्त हो गया है। पांच नगर निगमों हिसार, रोहतक, पानीपत, करनाल और यमुनानगर नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव जल्द करवाने होंगे। इसके लिए पांचों नगर...

हरियाणा (धरणी): हरियाणा की 5 नगर निगमों में डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर निकाय विभाग सख्त हो गया है। पांच नगर निगमों हिसार, रोहतक, पानीपत, करनाल और यमुनानगर नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव जल्द करवाने होंगे। इसके लिए पांचों नगर निगम आयुक्तों को निकाय विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं।

PunjabKesari, haryana
 

 निकाय विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने पांचों निगम आयुक्तों को पत्र भेजकर प्राथमिकता के आधार पर दोनों पदों के लिए चुनाव कराने के लिए कहा है। इन आदेशों के बाद निगमों में दोनों पदो को भरने के लिए होने वाले चुनाव की तिथि पर सभी की निगाहें लगी हुई है। देखना होगा निगम आयुक्त कब तक इस का ऐलान करते हैं।

बता दें कि हरियाणा नगर निगम के चुनाव दिसंबर 2018 में संपन्न हुए थे, जिसमें भाजपा को जबरदस्त सफलता मिली थी। इसके बाद निर्वाचित हुए सभी निगमों के मेयर प्रधानमंत्री से भी मिले थे। अब करीब दो साल बाद सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर चुनावों के लिए गतिविधियां तेज होने लगे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!