कार का टायर फटने से 5 घायल, 3 रैफर

Edited By Isha, Updated: 26 Jun, 2019 09:44 AM

5 injured by car tire bursts 3 referees

गांव कादमा के समीप टायर फटने से कार पेड़ से जा टकराई। घटना में कार सवार चिकित्सक दम्पति सहित 5 लोग घायल हो गए। घायलों को दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों

चरखी दादरी: गांव कादमा के समीप टायर फटने से कार पेड़ से जा टकराई। घटना में कार सवार चिकित्सक दम्पति सहित 5 लोग घायल हो गए। घायलों को दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने 3 की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पी.जी.आई. रैफर किया है।  जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले के गांव सुरेहती निवासी डा. विजयपाल रोहतक पी.जी.आई. में बतौर सर्जन कार्यरत है। 

उनकी पत्नी अंकिता भी रोहतक पी.जी.आई. में बी.डी.एस. है। मंगलवार दोपहर को वे रोहतक से अपनी कार में सवार होकर गांव सुरेहती जा रहे थे। उनके साथ कार में डा. विजयपाल की मां भतेरी, सूरज कौर व 7 वर्षीय लक्ष्य भी सवार था। अभी वे दादरी जिले के गांव कादमा के समीप पहुंचे ही थे कि अचानक कार का टायर फट गया। जिससे उनकी कार असंतुलित हो गई।

संतुलन बिगडऩे के कारण कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जिससे कार में सवार डा. विजयपाल, उनकी पत्नी डा. अंकिता, डा. विजयपाल की मां भतेरी, सूरज कौर व लक्ष्य घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पर चिकित्सकों ने डा. अंकिता, सूरज कौर व लक्ष्य की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पी.जी.आई. रैफर कर दिया। कार चला रहे डा. विजयपाल व उनकी मां का उपचार दादरी अस्पताल में चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!