हरियाणा के 5 आई.ए.एस. और 9 एच.सी.एस. अधिकारियों का तबादला

Edited By Deepak Paul, Updated: 08 Jan, 2019 10:33 AM

5 ias of haryana and 9 hcs officers transferred

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 5 आई.ए.एस. अधिकारियों और 9 एच.सी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह को हरियाणा सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता और पिछड़े एवं अनुसूचित जाति कल्याण...

चंडीगढ़(बंसल): हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 5 आई.ए.एस. अधिकारियों और 9 एच.सी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह को हरियाणा सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता और पिछड़े एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया है।

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण के कार्यकारी अधिकारी वी. उमाशंकर को गुरुग्राम मैट्रापोलिटन डिवैल्पमैंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। हरियाणा चिकित्सा सेवा निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजय जून को मत्स्य पालन विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।गुरुग्राम मैट्रापोलिटन डिवैल्पमैंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनीता यादव को नगर निगम फरीदाबाद की आयुक्त लगाया गया है।प्राथमिक शिक्षा विभाग के निदेशक और हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव दुष्मंता कुमार बेहेरा को खनन एवं भू-विज्ञान विभाग का निदेशक व विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का सम्पदा अधिकारी-1 मुकेश कुमार को सिटी मैजिस्ट्रेट सिरसा लगाया गया है।आयुष्मान भारत हरियाणा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार जैन को सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही अनु को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम की सम्पदा अधिकारी-1 लगाया गया है।सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के संयुक्त निदेशक रीगन कुमार को फिरोजपुर झिरका में उपमंडल अधिकारी (सिविल) लगाया गया है।अम्बाला की उपमंडल अधिकारी (सिविल) तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, अम्बाला की सम्पदा अधिकारी मीनाक्षी दहिया को उपमंडल अधिकारी (सिविल) अम्बाला तथा नगर निगम अम्बाला की आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) गौरी मिढा को सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

फिरोजपुर झिरका के उपमंडल अधिकारी (सिविल) प्रशांत को जिला परिषद नारनौल का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डी.आर.डी.ए. नारनौल का सी.ई.ओ. तथा सिटी मैजिस्ट्रेट, महेंद्रगढ़ लगाया गया है। नगर निगम अम्बाला के संयुक्त निदेशक व नगर निगम अम्बाला के आयुक्त सङ्क्षतद्र सिवाच को नगर निगम अम्बाला का संयुक्त निदेशक व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अम्बाला के सम्पदा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है। इसके अलावा जिला परिषद नारनौल का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डी.आर.डी.ए. नारनौल के सी.ई.ओ. तथा सिटी मैजिस्ट्रेट, महेंद्रगढ़ वकील अहमद को हथीन का उपमंडल अधिकारी (सिविल) लगाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!