5 दिन पहले दफनाए बुजुर्ग की गर्दन हुई गायब, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Isha, Updated: 20 Jun, 2019 01:17 PM

बल्लभगढ़ सेक्टर 64 स्थित बाईपास पर बने कब्रिस्तान में 5 दिन पहले दफनाए व्यक्ति की लाश को कब्र से खोद कर कोई अज्ञात सिर काट कर ले गया जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले

बल्लभगढ़(देवेंद्र कौशिक,अनिल राठी): कुछ दिन पहले कब्रिस्तान में दफनाए गए 90 साल के बुजुर्ग के शव के साथ कुछ लोगों द्वारा बर्बरता करने का मामला सामने आया है।  बल्लभगढ़ सेक्टर 64 स्थित बाईपास पर बने कब्रिस्तान में 5 दिन पहले दफनाए व्यक्ति की लाश का कोई अज्ञात सिर काट कर ले गया। जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले बुजुर्ग को कब्रिस्तान में दफनाया गया था। इस बात का पता उस वक्त चला जब बुजुर्ग के परिजन आज सुबह कब्र पर पूजा करने के लिए गए हुए थे।

कब्र खुदी देख कर परिजन हक्के बक्के रह गए। जब उन्होंने कब्र के अंदर झांक कर देखा तो बुजुर्ग की गर्दन गायब थी। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी परिजनों का कहना है कि उनके बुजुर्ग की 12 जून को मौत हो गई थी। बुजुर्ग की मौत के बाद कब्रिस्तान में दफनाए जाने के बाद परिजन रोजाना उनकी कब्र पर पूजा करने जाते थे। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है।कब्रिस्तान में हुए इस मामले ने फरीदाबाद जिले में सनसनी फैला दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!