Edited By Rakhi Yadav, Updated: 19 Jun, 2018 10:05 AM
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सी.आई.एस.एफ.) की पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय की यूनिट ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें अधिकारी एवं जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा....
चंडीगढ़: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सी.आई.एस.एफ.) की पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय की यूनिट ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें अधिकारी एवं जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप-कमांडैंट ने कहा कि इस रक्तदान शिविर का आयोजन PGIMER की डा. प्रिया के पर्यवेक्षण एवं देखरेख में किया गया। इस शिविर में सी.आई.एस.एफ. के कुल 47 अधिकारी व जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।