साइबर ठगी करने के 3 विदेशी आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, 500 से ज्यादा वारदातों को कबूला

Edited By Isha, Updated: 02 Oct, 2022 09:13 AM

4 arrested including 3 foreign accused of cyber fraud

जिले की साइबर क्राइम की टीम ने विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने के 4 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में 3 नाइजीरिया के रहने वाले हैं। एक आरोपी क्षेत्रवासी है। साइबर क्राइम की टीम इस गैंग के 5 सदस्यों को पहले

सोनीपत: जिले की साइबर क्राइम की टीम ने विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने के 4 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में 3 नाइजीरिया के रहने वाले हैं। एक आरोपी क्षेत्रवासी है। साइबर क्राइम की टीम इस गैंग के 5 सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। साइबर ठगी गैंग का मास्टर माइंड अभी फरार है।  आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में साइबर ठगी की 500 से ज्यादा वारदातें करना स्वीकार किया है। 

ओमेक्स सिटी की रहने वाली आकांक्षा ने 17 जुलाई को साइबर ठगी होने की शिकायत दी थी कि वह नौकरी की तलाश में थीं। उनको एक आनलाइन साइट पर ब्रिटेन में नौकरी लगवाने का ऑफर मिला। नौकरी लगवाने के बदले में उनसे कई बार रुपयों की मांग की गई। 

आरोपियों ने उनसे 7.66 लाख की साइबर ठगी कर ली। साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी थी। आकांक्षा के साथ की गई ठगी का रुपया बेंगलुरु में निकाला गया था। इस पर पुलिस टीम ने बेंगलुरु से इसकी जांच शुरू की थी। वहां पर बैंक खातों की जांच और ए.टी.एम. बूथ के सी.सी.टी.वी. की फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों की पहचान की थी। 
 

साइबर क्राइम की टीम ने इन चार आरोपियों को किया गिरफ्तार 

  •  अकालैंडरी - मूलरूप से नाइजीरिया के रहने वाले और वैस्ट अफ्रीका के आइवोरी देश से पासपोर्ट पर आए व आजकल नई दिल्ली में देवली रोड पर रह रहा था। 
  • जोहन उर्फ वाचे गिडेओन, मूल निवासी लोसिगोस सिटी नाइजीरिया व आजकल महरौली दिल्ली।  
  • चुक्स पुत्र चिमेजिया- नाइजीरिया के मबाटिलौ शहर का रहने वाला है और एम.बी.ए. उत्तीर्ण किए हुए है। उसने नागालैंड के दिमापुर में स्थाई निवास बनाया हुआ है और आजकल दिल्ली के खानपुर में रह रहा था।  
  • जाबिर उर्फ जगमेन्द्र उर्फ जैकी उर्फ राहुल- बिछरोईया थाना बिनावर, बदायु उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और आजकल गाजियाबाद के वैशाली में रह रहा था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!