302 खिलाड़ियों को 42 लाख की पुरस्कार राशि वितरित

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 01 Jun, 2018 11:17 AM

302 players distributed prize money of 42 lakhs

थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में से एक है जिसने देश को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। इसका श्रेय विश्वविद्यालय के कुलपति डा. कैलाश चन्द्र शर्मा व खेल विभाग के...

कुरुक्षेत्र(पंकेस): थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में से एक है जिसने देश को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। इसका श्रेय विश्वविद्यालय के कुलपति डा. कैलाश चन्द्र शर्मा व खेल विभाग के निदेशक व उनकी टीम को जाता है। वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल विभाग की ओर से आर.के. सदन में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खेल व खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष लगभग 42 लाख की ईनामी राशि वितरित करता है। वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को आज सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डा. कैलाश चन्द्र शर्मा ने की। स्पोर्ट्स काऊंसिल के अध्यक्ष डा. सुरेन्द्र तंवर ने अतिथियों का स्वागत किया। खेल विभाग के निदेशक डा. डी.एस. काला ने खेल विभाग की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस सत्र में खेल प्रतियोगिताओं में इंटर यूनिवर्सिटी स्तर पर लगभग 800 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस वर्ष 74 टीमों ने अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिभागिता की। 

इंटर कालेज ओवरऑल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के लिए एस.ए. जैन कालेज अम्बाला को प्रथम, जी.एन. खालसा कालेज यमुनानगर को दूसरे, आर्य पी.जी. कालेज पानीपत को तीसरे व सी.आर. किसान कालेज जींद को चौथे स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। महिला वर्ग में जी.एन. खालसा कालेज को प्रथम, सी.आई.एस. के.एम.वी. पूंडरी को दूसरे, डी.ए.वी. कालेज फॉर गल्र्स यमुनानगर को तीसरे व आर्य कालेज पानीपत को चौथे स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। समारोह में सभी कालेज के प्रिंसिपल को भी सम्मानित किया गया।
 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!