हरियाणा में कोरोना का कहर जारी, निजामुद्दीन से पलवल आए 12 लोगों में से 3 पॉजिटिव

Edited By vinod kumar, Updated: 02 Apr, 2020 01:54 PM

हरियाणा में काेराेना वायरस का कहर जारी है, यहां लगातार मरीजाें की संख्या बढ़ती जा रही है। अब पलवल जिले के गांव हुंचपुरी में निजामुद्दीन से आए 12 लोगों में से 3 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिनका उपचार जिला के नागरिक अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा उक्त...

पलवल(दिनेश): हरियाणा में काेराेना वायरस का कहर जारी है, यहां लगातार मरीजाें की संख्या बढ़ती जा रही है। अब पलवल जिले के गांव हुंचपुरी में निजामुद्दीन से आए 12 लोगों में से 3 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिनका उपचार जिला के नागरिक अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा उक्त व्यक्तियों के संर्पक में आए करीब 150 कोरोना संद्गिध व्यक्तियों को एनजीएफ कॉलेज में आइसोलेशन पर रखा गया है।

इंस्पेक्टर विनोद कौशिक ने बताया कि पलवल के जिला अस्पताल में विदेशी नागरिकों को होने के बाद उनकी सुरक्षा के इंतजाम काफी कड़े कर दिए गए थे। यहां पर 24 घंटे 22 लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। पलवल सिविल सर्जन ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि 12 लोगों के सैंपल पीजीआई में टेस्ट के लिए भिजवाए गए थे। बुधवार रात इनकी रिपोर्ट आ गई, 3 कोरोना संक्रमित मिले हैं।  

पीजीआई ने 2 लोगों के ब्लड सैंपल दोबारा मंगाए गए हैं। जबकि 7 लोगों में कोरोनावायरस की नेगेटिव होने की रिपोर्ट आई है। कोरोनावायरस को लेकर अपडेट में पलवल के एक निजी कॉलेज में 162 अन्य लोगों को आइसोलेशन पर रखा गया है। 

मरकज से लौटे लोगों ने बढ़ाई प्रदेश में टेंशन, पुलिस तलाश में जुटी
मरकज से लौटे लोगों लोगों की तलाश में हरियाणा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को बताया कि हरियाणा में 544 लोगों ने प्रवेश किया था, इनमें से 89 विदेशी हैं। अभी तक 523 को कोरोनटाइन किया गया है। बाकी की तलाश पूरे प्रदेश में जारी है।

हरियाणा में अब कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा पहुंचा 32
हरियाणा में अभी तक सबसे ज्यादा केस गुरुग्राम में मिले थे। यहां 10 पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद दूसरे नंबर पर फरीदाबाद है, जहां 6 पॉजिटिव मिले। पानीपत में 4, पलवल में 4, सिरसा में 3, पंचकूला में 2, अम्बाला, हिसार और सोनीपत में 1-1 केस मिला था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!