Edited By vinod kumar, Updated: 21 Nov, 2019 06:32 PM
पानीपत में एक बार फिर से गोलीबारी हुई। यह गोलीबारी और कहीं नहीं बल्कि सिटी थाना के सामने हुई। इस घटना में इंडियन ट्रैवलर के मालिक सुनील को गोली मारी। घायल सुनील को सनौली रोड के अपेक्स अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
पानीपत(सचिन): पानीपत में एक बार फिर से गोलीबारी हुई। यह गोलीबारी और कहीं नहीं बल्कि सिटी थाना के साथ लगते ऑफिस में हुई है। तीन बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर इंडियन ट्रैवलर के मालिक सुनील को गोली मारी। घायल सुनील को सनौली रोड के अपेक्स अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों बदमाशों के पास असला था। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।