साेनीपत के इस शहर में काेरोना ने पसारे पैर, मेडिकल काॅलेज के 3 डाॅक्टर मिले पॉजिटिव

Edited By vinod kumar, Updated: 04 May, 2020 12:24 PM

साेनीपत के गोहाना उपमंडल में काेरोना ने पैर पसार दिए हैं। एक महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब गोहाना के महिला मेडिकल काॅलेज खानपुर में काम करने वाले 3 डाॅक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उपमंडल में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते अधिकारी अलर्ट हो...

गाेहाना (सुनील): साेनीपत के गोहाना उपमंडल में काेरोना ने पैर पसार दिए हैं। एक महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब गोहाना के महिला मेडिकल काॅलेज खानपुर में काम करने वाले 3 डाॅक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उपमंडल में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते अधिकारी अलर्ट हो गए है।

गोहाना के एसडीएम ने सभी विभागों के अधिकारियो के साथ बैठक कर जरुरी दिशा निर्देश देते हुए शहर के तीन किलोमीटर के एरिए को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर महिला मेडिकल काॅलेज खानपुर के कई मेडिकल स्टाफ व डाॅक्टरों के इलावा मरीजों को क्वारंटाइन किया है।

इसके साथ गोहाना के सभी नाकों पर पुलिस सुरक्षा को बढ़ाते हुए शहर में बाहरी व्यक्तियों के आने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। इसके साथ साथ शहर में वाल्मीकि बस्ती के इलावा पूरे सहर को दोबारा से सैनिटाइज किया जा रहा है। वाल्मीकि बस्ती को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। 

कंटेनमेंट एरिया घोषित होने के बाद शहर में केवल मेडिकल स्टोर और दूध की दुकानें ही खोलने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा किराना सहित अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी। प्रशासन ने लोगों को अपने घरो में रहने की अपील की है।

बता दें कि गोहाना में 2 मई काे कोरोना संक्रमित पहला मरीज मिला था। महिला मूलरूप से रोहतक की रहने वाली है और 4 अप्रैल से वाल्मीकि बस्ती में अपने मायके में रह रही थी। महिला की बेटी को खांसी के साथ सांस लेने में समस्या थी इसलिए उसे मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में भर्ती कराया गया था, लेकिन महिला को भी तकलीफ होने के चलते भर्ती करवाया गया।

महिला का कोरोना संक्रमित टेस्ट करवाया गया। जहां उसकी रिपाेर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। हालांकि महिला कोरोना संक्रमण कैसे और कहां से हुआ, इसका अभी पता नहीं चल सका। स्वास्थ विभाग द्वारा इसका पता लगाया जा रहा है। अब गोहाना के खानपुर महिला मेडिकल काॅलेज के तीन जूनियर डाॅक्टरों समेत जिले के एक और डाॅक्टर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद वहा ड्यूटी दे रहे मेडिकल स्टाफ व डाॅक्टरों के इलावा कई मरीजों को एहतियात के ताैर पर क्वारंटाइन किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!