15 अगस्त से शुरू होगा हरियाणा जोड़ो अभियान का दूसरा चरण: केजरीवाल

Edited By Deepak Paul, Updated: 11 Aug, 2018 01:46 PM

2nd phase of haryana joint campaign will be started from august 15

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर हरियाणा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जिसमें हरियाणा प्रभारी गोपाल  राय, प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद व दिल्ली सांसद सुशील गुप्ता भी शामिल थे।  जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहेहैं, वैसे-वैसे केजरीवाल...

चंडीगढ़(बंसल): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर हरियाणा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जिसमें हरियाणा प्रभारी गोपाल  राय, प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद व दिल्ली सांसद सुशील गुप्ता भी शामिल थे।  जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहेहैं, वैसे-वैसे केजरीवाल  हरियाणा मेंं अपनी  गतिविधियां व उपस्थिति बढ़ा रहे हैं। शिवरात्रि के दिन रोहतक में जलाभिषेक किया था और अगले ही दिन आज हरियाणा के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। 
 

इस बैठक में उन्होंने शपथ-पत्र जारी किया व केजरीवाल ने कार्यकत्ताओं संग देश को नंबर वन बनाने की शपथ ली। यह शपथ पत्र अब कार्यकर्ताओं को दिया गया है व 15 अगस्त से हरियाणा जोड़ा अभियान के दूसरे चरण में कार्यकर्ता इस शपथ-पत्र को हरियाणा के प्रत्येक घर तक लेकर जाएंगे। हरियाणा पार्टी प्रभारी गोपाल राय ने आगामी रणनीति व संगठन पर चर्चा की। गोपाल राय ने कहा कि 15 अगस्त से हरियाणा जोड़ो अभियान का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है।  इस चरण में हलका उपाध्यक्ष जो कि 5 पोलिंग स्टेशन पर 1 बनाया गया है, बूथ स्तर तक मीटिंग करेंगे व डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे व यह शपथ पत्र प्रदेश की जनता तक लेकर जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!