कोरोना के प्रति लापरवाही पानीपत वालों को पड़ेगी भारी, 6 साल के बच्चे समेत 21 नए पॉजिटिव

Edited By Shivam, Updated: 12 Jul, 2020 12:03 AM

21 new positives including 6 year olds in panipat

नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी जिले के कोने-कोने तक फैल चुकी है, धीरे-धीरे गांव में भी पॉजीटिव केस सामने आ रहे है।  शासन-प्रशासन का चलाया गया लॉकडाउन जब तक चला, तब तक शहर की जनता द्वारा भी कोरोना से बचने का पूरा प्रयास किया गया। उस समय प्रशासन...

पानीपत (आशु): नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी जिले के कोने-कोने तक फैल चुकी है, धीरे-धीरे गांव में भी पॉजिटिव केस सामने आ रहे है।  शासन-प्रशासन का चलाया गया लॉकडाउन जब तक चला, तब तक शहर की जनता द्वारा भी कोरोना से बचने का पूरा प्रयास किया गया। उस समय प्रशासन के अलर्ट होने को लेकर बहुत ही कम संख्या में लोगों का घर से निकलना होता था, क्योंकि उस दौर में यदि सडक़ पर कोई भी व्यक्ति घूमता पाया जाता, तो पुलिस द्वारा तुरंत प्रभाव से पूछताछ शुरू कर दी जाती थी। परंतु अब कोरोना वायरस का खौफ जनता के दिलों से दूर होता जा रहा है, इसीलिए जनता द्वारा न ही नियमों की पालना की जाती है और न ही स्वयं को सतर्क रखने का प्रयास किया जा रहा है।

यहां तक कि इस्तेमाल में लाए जाने वाले मॉस्क व हाथों के दस्तानों को इस्तेमाल करने के पश्चात कहीं बीच रास्ते पर फैंक दिया जाता है। जबकि जनता को स्वयं सोचना चाहिए कि उनकी ऐसी लापरवाही के कारण यदि महामारी जानवरों में फैल गई, तो अच्छे खासे समय तक शहरवासियों का पीछा नहीं छोड़ेगी शहर की जिन भी दुकानों पर नजर डाली जाती है, तो न ही सोशल डिस्टेंसिंग का माहौल दिखाई पड़ता है और न ही सैनिटाईज की ओर लोगों का ध्यान जाता है। इन बातों पर ध्यान भी जनता ने केवल कुछ ही दिनों के लिए दिया।

यहां-यहां मिले ये पॉजिटिव
विकास नगर टाऊन में 40 वर्षीय महिला, विकास नगर गली नंबर 11 में 14 वर्षीय लडक़ी, नांगल खेड़ी 28 वर्षीय महिला, सैक्टर-6 में 47 वर्षीय पुरूष, समालखा माता मंदिर रोड 64 वर्षीय पुरूष, आजाद नगर में 35 वर्षीय महिला, गांव बिहोली में 25 वर्षीय पुरूष, विराट नगर में 30 वर्षीय पुरूष, समालखा में सेवा समिति रोड 29 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय पुरूष, 89 वर्षीय बुजुर्ग, समालखा में 37 वर्षीय महिला व 45 वर्षीय पुरूष, गांव हथवाला में 34 वर्षीय पुरूष, सत्करतार कालोनी में 6 वर्षीय बच्चा व 37 वर्षीय महिला, राज नगर में 27 वर्षीय पुरूष, सुभाष नगर में 32 वर्षीय महिला, सैक्टर 13-17 में 25 वर्षीय महिला, अंसल सिटी में 28 वर्षीय पुरूष , बी.बी.एम.बी कॉम्पलैक्स में 31 वर्षीय पुरूष व 21 वर्षीय युवती की रिपोर्ट शनिवार दोपहर बाद पॉजिटिव मिली।

इन 11 को ठीक होने पर किया डिस्चार्ज
वहीं शनिवार को कोरोना के 11 केस डिस्चार्ज किए गए हैं। जिनमें देव नगर वासी 62 साल का पुरुष, सैक्टर 12 वासी 17 साल का युवक व 42 साल का पुरुष, सैक्टर 24 वासी 55 साल का पुरुष, इसराना की 59 साल की महिला, सैक्टर-12 निवासी, 36 साल का पुरूष, भैंसवाल गांव के 25 साल की युवती, सैक्टर-12 वासी 6 साल की युवती, 60 साल की महिला, कारद गांव की 20 साल की युवती, भारत नगर वासी 20 साल के युवक को डिस्चार्ज किया गया।

पानीपत सी.एम.ओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिले में शनिवार को 21 केस पॉजिटिव मिले हैं। जिला में कोविड-19 के कु ल 11 हजार 689 सैम्पल अभी तक लिए गए हैं, जिनमें से 10 हजार 742 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। शनिवार को भी इनमे से 253 सैंपल भेजे गए हैं। 568 रिपोर्टस का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब तक कु ल 386 केसों में 193 केस एक्टिव रह गए हैं और 186 केस रिकवर हो चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!