Edited By Isha, Updated: 13 Jun, 2019 03:39 PM
मिलावटी समान सप्लाई करने जा रहे 2 युवकों को पकड़ने में करनाल पुलिस में कामयाबी हासिल की है। जानकारी के अनुसार कार सवार दो युवक उत्तर प्रदेश से करनाल के सुभाष गेट पर पनी
करनाल(के.सी.आर्य)- मिलावटी समान सप्लाई करने जा रहे 2 युवकों को पकड़ने में करनाल पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। जानकारी के अनुसार कार सवार दो युवक उत्तर प्रदेश से करनाल के सुभाष गेट पर मिलावटी पनीर की सप्लाई करने के लिए आ रहे थे।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से मिलावटी पनीर को कार से करनाल लाया जा रहा है। पुलिस ने गाड़ी को रोकर जब चैकिंग की तो उसमें से 2 किवंटल पनीर मिला। शुरआती जांच में मिलावटी पनीर होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को पनीर की जांच करने बारे में जानकारी दे दी है। पनीर में कितनी मिलावट है इसकी जांच होने के बाद ही पता चल पाएगा।
इस संबंध में सीएमओ डाक्टर रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा उनको दो क्विंटल पनीर भेजा गया है जिसकी टेस्टिंग के लिए सैम्पल लिए गए। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि पनीर में कितनी मिलावट है।