कुरुक्षेत्र के मैदान में उतरे अम्बाला के 2 दिग्गज नेता

Edited By kamal, Updated: 23 Apr, 2019 09:26 AM

2 legendary leader of ambala

कई दिनों के मंथन के बाद आखिरकार कांग्रेस संसदीय समिति ने पूर्व मंत्री व 2 बार अंबाला छावनी से स्वास्थ्य मंत्री अनिल...

अम्बाला(रीटा/ सुमन) : कई दिनों के मंथन के बाद आखिरकार कांग्रेस संसदीय समिति ने पूर्व मंत्री व 2 बार अंबाला छावनी से स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के खिलाफ चुनाव लड़ चुके निर्मल सिंह को कुरुक्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला कर लिया। कुरुक्षेत्र से सांसद रहे नवीन जिंदल के चुनाव न लडऩे के फैसले के बाद निर्मल को यहां से टिकट देने की अटकलें चल रही थीं। पिछले 2 दिनों से वह दिल्ली में थे और पार्टी के आला नेता उनसे इस मामले में सलाह भी कर रहे थे।

भाजपा पहले ही नारायणगढ़ से विधायक व राज्यमंत्री नायब सैनी को कुरुक्षेत्र से अपना उम्मीदवार बना चुकी है। माना जा रहा है कि कुरुक्षेत्र की कर्मभूमि पर अब अम्बाला के 2 नेताओं के बीच जबरदस्त चुनावी जंग होगी। इनैलो ने अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला को यहां से उम्मीदवार बनाया है। कहा जा रहा है कि तीनों नेताओं के बीच चुनावी दंगल छिड़ेगा। यहां जातीय समीकरण भी अपना रंग दिखाएंगे।

भाजपा ने जहां सैनी नेता को उम्मीदवार बनाया है, वहीं इनैलो व कांग्रेस ने जाट नेताओं पर दांव खेला है। अब यह देखना है कि बहुकोणीय मुकाबला किसके लिए फायदेमंद साबित होगा और कौन किसके वोट बैंक में सेंध लगाने का काम करता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!