तोशाम क्षेत्र में मिले 2 शव, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Isha, Updated: 23 Mar, 2020 11:12 AM

2 bodies found in tosham area police engaged in investigation

तोशाम थाना क्षेत्र में रविवार को 2 अज्ञात शव मिले हैं। इनमें से एक शव गांव पटौदी के पास सड़क पर तो दूसरा शव गांव गारणपुरा के पास से गुजर रही नहर.......

भिवानी (ब्यूरो) : तोशाम थाना क्षेत्र में रविवार को 2 अज्ञात शव मिले हैं। इनमें से एक शव गांव पटौदी के पास सड़क पर तो दूसरा शव गांव गारणपुरा के पास से गुजर रही नहर से मिला है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिए शहर के सिविल अस्पताल में भेजा। यहां से नहर में मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पी.जी.आई. रैफर कर दिया। इसका कारण यह है कि यह शव इतना गला और सड़ा हुआ है कि उसके बारे में अभी यह भी नहीं कहा जा सकता कि वह किसी महिला का है या पुरुष का।

इस बारे में तोशाम पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव पटोदी के पास सड़क पर किसी अज्ञात युवक का शव पड़ा है। इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो युवक के शरीर पर घिसटने के निशान के अलावा उसके शरीर पर चोटें भी लगी हुई थी। इस बारे में एस.आई. वजीर सिंह ने बताया कि मृतक युवक ने लाल रंग की शर्ट, स्लेटी रंग की पेंट और प्यूमा के जूते पहने हुए हैं। इसके अलावा मृतक की उम्र करीब 24 साल है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के सिविल अस्पताल में भिजवाया है। इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह पता चल पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई है। 

नहर में मिला कंकाल 
इसी प्रकार दूसरे मामले में पुलिस को सूचना मिली थी कि गारणपुरा के पास नहर में किसी का शव तैर रहा है। इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो पाया कि वह शव इतना गला और सड़ा हुआ था कि वह कंकाल का रूप धारण कर चुका है। इसलिए उसके बारे में पुलिस को अभी यह जानकारी भी नहीं मिल पाई कि यह शव किसी महिला का है या पुरुष का। इस पर पुलिस ने उस शव को भी पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेजा। मगर यहां से उसे रोहतक पी.जी.आई. रैफर कर दिया। इसलिए इस शव के बारे में भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के माध्यम से ही पता चल पाएगा कि यह शव किसी महिला का है या पुरुष का और उसकी मौत किन कारणों से हुई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!