हरियाणा में 70 पहुंची कोरोना पॉजिटिव मरीजाें की संख्या, तेजी से बढ़ रहा है आंकड़ा

Edited By vinod kumar, Updated: 04 Apr, 2020 08:13 PM

number of corona positive patients reached 70 in haryana

हरियाणा में काेराेना पाॅॅजिटिव मरीजाें का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा हैै। शनिवार को 26 नए मामले सामने आए। जिसके बाद प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 70 हो गई है। पलवल में शनिवार को 13 नए मरीज आए। वहीं फरीदाबाद में 8, गुरुग्राम में 2, भिवानी में...

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा में काेराेना पाॅॅजिटिव मरीजाें का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा हैै। शनिवार को 26 नए मामले सामने आए। जिसके बाद प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 70 हो गई है। पलवल में शनिवार को 13 नए मरीज आए। वहीं फरीदाबाद में 8, गुरुग्राम में 2, भिवानी में 2 और कैथल में 1 नए मरीज मिले। वहीं अभी तक 15 मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। हरियाणा में बढ़ती मरीजाें की संख्या ने सरकार काे चिंता में डाल दिया है। 

PunjabKesari, haryana

शनिवार को जारी हैल्थ बुलेटिन के तहत प्रदेशभर में अब तक 17,552 लोगों को निगरानी में रखा गया है जिसमें से 16,513 लोग खुद से निगरानी में हैं। इसके अलावा 1039 लोगों ने निगरानी का समय पूरा कर लिया है। वहीं अब तक 1430 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं जिसमें से 963 की रिपोर्ट नैगेटिव आ चुकी है, जबकि 397 लोगों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। इसके अलावा 460 लोगों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

बता  दें कि हरियाणा में शुक्रवार काे पाॅजिटिव मरीजाें की संख्या 44 थी, लेकिन शुक्रवार काे 26 नए केस आने के बाद ये आंकड़ा 70 पहुंच गया। फरीदाबाद में बीते कल तक मरीजाें की संख्या 6 थी, शनिवार काे 8 मामने सामने आने से अब संख्या 14 हो गई है। 

वहीं पलवल जिला हरियाणा में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीजों के आंकड़े में पहले नंबर पर आ गया है। जिला में अब कुल 17 केस हो गए हैं। इनमें से एक ठीक हो चुका है। शुक्रवार काे यह संख्या 3 थी। गुरुवार को 44 लोगों के सैंपल भेजे गए थे, इनमें से 31 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 13 संक्रमित मिले हैं। ये सभी निजामुद्दीन मरकज से लौटे लोग हैं।

PunjabKesari, haryana

हरियाणा के 22 में से 14 जिलों तक पहुंचा कोरोना
हरियाणा में अभी तक सबसे ज्यादा मामले पलवल और गुरुग्राम में मिले हैं। इन दोनों जगह 17-17 पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं फरीदाबाद में 14, पानीपत में 4, अम्बाला में 3, भिवानी में 2, कैथल में 1, नूहं मे 3, सिरसा में 3, पंचकूला में 2, हिसार में 1, रोहतक में 1, करनाल में 1 और सोनीपत में 1 पॉजिटिव सामने आया है।

15 मरीज हुए ठीक
अभी तक 15 मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा गुरुग्राम में ही हैं। यहां से 9 मरीज, पानीपत में 3, फरीदाबाद, पलवल और साेनीपत में 1 मरीज ठीक हुआ है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!