Edited By vinod kumar, Updated: 10 Mar, 2020 11:35 AM
शांति कालोनी में एक प्राइवेट स्कूल के चौकीदार की 16 साल की बेटी से एक युवक ने रेप किया। वह लड़की को धमकी देकर फ रार हो गया। बाद में परिवार ने शिकायत पुलिस को दी। सदर यमुनानगर पुलिस ने शिकायत पर इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
यमुनानगर(सतीश): शांति कालोनी में एक प्राइवेट स्कूल के चौकीदार की 16 साल की बेटी से एक युवक ने रेप किया। वह लड़की को धमकी देकर फरार हो गया। बाद में परिवार ने शिकायत पुलिस को दी। सदर यमुनानगर पुलिस ने शिकायत पर इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने शिकायत दी है कि वह आपकी पत्नी के साथ प्राइवेट स्कूल में काम करता है और वहीं पर परिवार के साथ क्वार्टर में रहता है। दोपहर को उसकी 16 साल की बेटी क्वार्टर में अकेली थी। वहां पर अशोक आया और उसने उसकी बेटी से रेप किया। यह बात बेटी ने उन्हें बताई। देर शाम पुलिस ने इस शिकायत पर अशोक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।