पंचकूला वासियों को 'मनोहर' सौगात, डिपो के बेड़े में आई 157 बसें

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 04 Jun, 2018 12:52 PM

157 buses in panchkula depot

हरियाणा सरकार ने पंचकूला वासियों को 157 बसों का तोहफा दिया गया। पंचकूला में हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा पंचकूला डिपो व कालका सब डिपो का उद्घाटन किया गया। पंचकूला डिपो के बेड़े में 157 बसें आई हैं। पंचकूला से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता व कालका से विधायक...

पंचकूला(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा सरकार ने पंचकूला वासियों को 157 बसों का तोहफा दिया। हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा पंचकूला डिपो व कालका सब डिपो का उद्घाटन किया गया। पंचकूला डिपो के बेड़े में 157 बसें आई हैं।

पंचकूला से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता व कालका से विधायक लतिका शर्मा ने हवन पूजन कर उद्घाटन किया अौर बस को हरी झंडी दिखाई। अब पंचकूला से दिल्ली के लिए दिन-रात 17 बसें चलेंगी। इससे पहले दिल्ली जाने के लिए पंचकूलावासियों को चंडीगढ़ जाना पड़ता था उसके बाद दिल्ली की बस मिलती थी। 

पंचकूला के रोडवेज डिपो बनने के बाद अब हरियाणा के सबी 22 जिलों में डिपो बन गए हैं। विधायक ज्ञानचंद ने कहा कि जल्द ही पंचकूला में एयर कंडीशन सिटी बस सर्विस शुरू की जाएगी। विद्यार्थियों के लिए स्पेशल स्टूडेंट बस सर्विस भी शुरू की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!