14 साल की नाबालिग से तीन दिन तक किया रेप

Edited By Updated: 07 Mar, 2017 07:28 PM

14 year old raped for three days

अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश राजेंद्र सिंह ढांडा की अदालत ने एक नाबालिग 14 वर्षीय लड़की से रेप करने के आरोप में फतेहाबाद के ...

फतेहाबाद: (रमेश भट्ट) अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश राजेंद्र सिंह ढांडा की अदालत ने एक नाबालिग 14 वर्षीय लड़की से रेप करने के आरोप में फतेहाबाद के मोहल्ला डेरेवाला के रहने वाले युवक गौरव लूथरा पुत्र सुरेंद्र लूथरा को दस वर्ष कैद व 8500 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने लड़की के चाचा की शिकायत पर गौरव लूथरा के विरुद्ध धारा 346,363, 366ए, 354डी, 376(1) व 506 के तहत केस दर्ज किया था।

पुलिस में पहले लड़की की गुमशुदगी बारे 26 दिसंबर 2015 को केस दर्ज किया था। 31 दिसंबर को लड़की की दिल्ली से बरामदगी के बाद हुई मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि होने पर इस मामले में धारा 376(1) व पोस्को एक्ट जोड़ दिया गया। दिल्ली से बरामदकी के बाद लड़की ने पुलिस को बताया था कि गौरव लूथरा उसे फुसला कर फतेहाबाद से मेंहदीपुर में ले गया व उसके साथ 3 दिन तक बलात्कार करता रहा व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की ने बताया कि इसके बाद गौरव उसे दिल्ली ले गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!