Edited By Shivam, Updated: 29 May, 2018 10:14 PM
हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में तुरन्त प्रभाव से 10 सिविल सर्जनों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आदेश की प्रति नीचे देख सकते हैं, जिसमें सभी सर्जनों के नाम व उनके तबादले व...
चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में तुरन्त प्रभाव से 10 सिविल सर्जनों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। बी के राजोरा सिविल सर्जन गुरुग्राम को सिविल सर्जन फरीदाबाद, गुलशन रे अरोड़ा को सिविल सर्जन फरीदाबाद से गुरुग्राम, रणदीप सिंह पुनिया को सिविल सर्जन कैथल से झज्जर, जितेंद्र सिंह को सिविल सर्जन हिसार से चरखी दादरी, दयानन्द को पीएमओ सिविल हस्पताल हिसार से सिविल सर्जन हिसार, सुखबीर सिंह सिविल सर्जन झज्जर को सिविल सर्जन कुरुक्षेत्र, एसएस नैन सिविल सर्जन कुरुक्षेत्र को सिविल सर्जन कैथल, संजीव त्रेहन पीएमओ सिविल हस्पताल पंचकूला को एनएचएम, प्रदीप शर्मा पीएमओ सिविल अस्पताल गुरुग्राम को सिविल सर्जन पलवल, सीपी अरोड़ा पीएमओ सिविल हॉस्पिटल सोनीपत को इसी पद पर पलवल लगाया गया है।