1 आई.ए.एस. व 2 एच.सी.एस. अधिकारियों के तबादले

Edited By Deepak Paul, Updated: 04 Oct, 2018 11:06 AM

1 ias and 2 hcs transfer of officers

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आई.ए.एस. व दो एच.सी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम

चंडीगढ़ (ब्यूरो): हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आई.ए.एस. व दो एच.सी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम के प्रशासक एवं शहरी सम्पदा, गुरुग्राम के अतिरिक्त निदेशक और गुरुग्राम मैट्रोपोलिटिन सिटी बस लिमिटेड, गुरुग्राम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रशेखर खरे को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा नगर निगम, गुरुग्राम का आयुक्त नियुक्त किया है। 

करनाल के जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डी.आर.डी.ए. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. सुशील कुमार को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, करनाल का क्षेत्रीय प्रशासक लगाया गया है। इसके अलावा, नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे एच.सी.एस. अधिकारी कुलवंत कुमार कलसन को अगले आदेशों तक मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का ओ.एस.डी. लगाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!