मकान की छत गिरने से 1 की मौत, परिवार ने प्रशासन से मांगी आर्थिक सहायता

Edited By Isha, Updated: 14 Sep, 2021 08:30 AM

1 died due to falling of the roof of the house

मिल गेट क्षेत्र के 12 क्वार्टर में स्थित शिव नगर के एक मकान की छत जर्जर हालत होने के कारण गिर गयी,  उसके नीचे बैठे 5 लोग मलबे में दब गये। इस दौरान 1 युवक की मौत हो गई और तीन का अस्पताल में

हिसार( विनोद): मिल गेट क्षेत्र के 12 क्वार्टर में स्थित शिव नगर के एक मकान की छत जर्जर हालत होने के कारण गिर गयी,  उसके नीचे बैठे 5 लोग मलबे में दब गये। इस दौरान 1 युवक की मौत हो गई और तीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

जानकारी के अनुसार शिव नगर में कृष्ण नामक व्यक्ति का मकान है। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब कृष्ण की पत्नी ममता, उनका बेटा मनोज व हरीश, मनोज का भांजा नरेन्द्र, व पड़ोसी विशाल बैठे थे। अचानक से मकान की छत भरभरा कर गिर गयी और सब उसके नीचे दब गये।

छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े चले आये और तुरंत मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को मलबे के नीचे से निकाला। लोगों ने सब को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान 29 वर्षीय मनोज की मौत हो गयी। मनोज की मां ममता को भी गंभीर चोटें आयी हैं। परिवार का मुखिया कृष्ण किसी काम से घर के बाहर गया था। मृतक के रिश्तेदार के अनुसार मनोज का डेढ़ महीने पहले ही ब्याह हुआ था और वह दो दिन पहले ही अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़कर आया था।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!