Edited By Updated: 11 Feb, 2016 07:13 PM
राज्य के निजी एंबुलैंस संचालकों ने सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद अपनी हड़ताल वापिस ले ली है। वर्ष 2014 में भाजपा की
चंडीगढ़ :राज्य के निजी एंबुलैंस संचालकों ने सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद अपनी हड़ताल वापिस ले ली है। वर्ष 2014 में भाजपा की सरकार आने के बाद 2015 में छह प्रतिशत रजिस्ट्रेशन टैक्स लागू कर दिया गया। आॅल हरियाणा प्राइवेट एम्बुलैंस एसोसिएशन इसका विरोध कर रही थी। आज हुई वार्ता के बाद वर्तमान सरकार ने यह रजिस्ट्रेशन टैक्स घटाकर चार प्रतिशत कर दिया है।
गौरतलब है कि टैक्स विभाग द्वारा मिले एक पत्र के अनुसार सभी एम्बुलैंस चालकों को टैक्स भरने की प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए गए थे। इस पर अमल न लाने पर उन्हें नियमानुसार कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। इससे एम्बुलैंस चालकों में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने 8 फरवरी से राज्य में हड़ताल कर दी थी। इस हड़ताल से अस्पताल में मरीजों को ले जाने और वहां से उन्हें घर लाने में उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।