हड़तालियों ने 72 घंटे भूख हड़ताल की मांगी इजाजत

Edited By Deepak Paul, Updated: 19 Feb, 2019 12:13 PM

strike allowed for hunger strike for 72 hours

सोमवार को बीते 14 दिनों से हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को 72 घंटे भूख हड़ताल को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौपा। सोमवार को हड़ताल का 14वां दिन था।

गुडग़ांव(ब्यूरो): सोमवार को बीते 14 दिनों से हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को 72 घंटे भूख हड़ताल को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौपा। सोमवार को हड़ताल का 14वां दिन था। ज्ञापन से पूर्व कर्मचारियों ने पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों के लिए राष्ट्रगान भी गया।  ज्ञापन से पूर्व कर्मचारी नेताओं ने बताया विभाग हमारी मांगें मानने के वजाय आन्दोलकारियो पर दमनात्मक कार्यवाही प्रांरभ कर रही है। जबकि मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण अनशन किया है। ज्ञापन की प्रति स्वास्थ्य विभाग के अर्बन नोडल आफिसर डा. एमपी सिंह को सौपी गई। जिसमें अपनी हड़ताल को 72 घंटे के लिए बढ़ाने संबंधी मांग रखी गई। हड़ताल की अध्यक्षता संघ के जिला सचिव कुलभूषण यादव ने की। 

उन्होंने कहा मंगलवार से हड़ताल दिन रात चलेगी। कुछ कर्मचारी 72 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठ जायेंगे। अगर तब भी सरकार ने माँगे नहीं मानी तो वीरवार से समस्त कर्मचारी अनिश्चित काल हड़ताल के साथ साथ भूख हड़ताल पर चले जाएंगे और सभी 615 कर्मचारियों की हालत की जिम्मेदारी प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग व सरकार की होगी। अपनी मांगों में उन्होने कहा सभी कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा दी जाए। कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम बंद किया जाये। रिटायरमेंट आयु तक बिना किसी एग्रीमेंट के सेवा में रखा जाये। सरकारी कर्मचारी को मिलने वाले सभी भत्ते लागू करे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!