Edited By Deepak Paul, Updated: 17 Jul, 2018 10:57 AM
देश की विविधताओं को दर्शानें वाली किताब इंडियन को लेकर एक परिचर्चा का अयोजन डीएलएफ पांच में किया गया जिसमें विद्वानों ने अपने विचार सांझा किया। देशभर की विविधताओं को कैमरे से कैद करने वाले यात्री अजय जैन ने पुस्तक की बारिकियों से अवगत कराया और कहा...
गुडग़ांव(ब्यूरो): देश की विविधताओं को दर्शानें वाली किताब इंडियन को लेकर एक परिचर्चा का अयोजन डीएलएफ पांच में किया गया जिसमें विद्वानों ने अपने विचार सांझा किया। देशभर की विविधताओं को कैमरे से कैद करने वाले यात्री अजय जैन ने पुस्तक की बारिकियों से अवगत कराया और कहा कि देश का विकास देश को समझे बिना नहीं किया जा सकता।
कॉफी टेबल बुक के रुप में प्रकाशित की गई पुस्तक इंडियंस देश की विविधता से अवगत कराने का एक प्रयास है। उल्लेखनीय है कि इंडियन ब्लैक एंड व्हाइट पोर्ट्रेट्स पुस्तक को लेखक ने अपने एक दशक की भारत यात्रा के विवरणों से तैयार किया है। इस दौरान उन्होंने तकरीबन एक लाख किलोमीटर की यात्राएं की है। विभिन्न दुर्गम स्थानों पर जाते रहे हैं।