Edited By Shivam, Updated: 16 Apr, 2019 12:28 PM
साइबर सिटी के पॉश इलाका डीएलएफ फेज-2 मेंं एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने युवक को कोर्ट में पेश किया...
गुडग़ांव (ब्यूरो): साइबर सिटी के पॉश इलाका डीएलएफ फेज-2 मेंं एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने युवक को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार युवती का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ पांच सालों तक दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को दी गई शिकायत में दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में युवती ने बताया कि दिल्ली के ही रहने वाले लड़के से उसकी करीब पांच साल पहले दोस्ती हुई थी।
इसके चलते फोन पर दोनों के बीच बातचीत होने लगी। बात शादी तक पहुंच गई। पीड़िता के अनुसार इस दौरान उनके बीच शारीरिक सम्बंध भी बने। युवक ने भी शादी की बात कहकर युवती के साथ कई बार शारीरिक सम्बंध बनाए। 13 अप्रैल को भी युवक ने डीएलएफ फेज-2 एरिया में ओयो होटल में लड़की के साथ शारीरिक सम्बंध बनाए। युवती का आरोप है कि अब लड़का शादी से मना कर रहा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर युवक केशव गुप्ता को रविवार को गुडग़ांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस पूछताछ में उसने पीड़िता के साथ पिछले करीब 5 वर्षों से कई बार शारारिक सम्बंध बनाने और 13 अप्रैल को भी थाना डीएलएफ फेज-2 एरिया स्थित ओयो होटल में शारीरिक सम्बंध बनाने की बात स्वीकार की है।