Edited By kamal, Updated: 22 Apr, 2019 11:43 AM
कई हादसे होने के वाबजूद भी प्रशासन कुम्भकरणीय नींद सोये हुए है। मेवात में चाहे निजी मेक्सी कैब हो या हरियाणा रोडवेज...
पुन्हाना(ब्यूरो): कई हादसे होने के वाबजूद भी प्रशासन कुम्भकरणीय नींद सोये हुए है। मेवात में चाहे निजी मेक्सी कैब हो या हरियाणा रोडवेज की बस ए सभी यातयात के नियमों का मजाक बना रहे हैं। पहले तो निजी वाहन होते थे, जिनमे क्षमता से तीन गुना सवारी भर चलते थे। परन्तु अब हरियाणा रोडवेज भी इनके साथ शमिल हो गयी है। हम अगर सरकारी बस की और देखते है, तो ये भी नियमों का खुला उल्लंघन कर रही है और नीचे से ऊपर तक सवारियों को ठोक ठोक कर भर रही है।
चाहे कोई भी दुर्घटना हो इन्हें किसी का डर नहीं दिख रहा है। ऐसा ही नजारा प्रतिदिन पुन्हाना से बड़कली जाने वाला मार्ग पर देख सकते है। यहां सरकार द्वारा जो बसे चलायी गयी है। आजकल वो भी खुल्लम-खुल्ला छतों पर सवारिया बैठाकर सफर करा रही है। सूत्र बताते हैं की जो छत के ऊपर बैठते हैं उन्हें आधा किराया देना होता है। जो कि बस चालक और परिचालक के जेब में जाता है।
जबकि ये सब कुछ भली भांति प्रशासन देख रहा है, क्योंकि इस मार्ग पर उपमंडल कार्यालय, पिनगवां थाना, बड़कली चौकी आदि है जो सब कुछ देखते हुए भी सोये हुए हैं। अगर समय रहते हुए इन पर काबू नहीं किया गया तो बड़ी दुर्घटना कभी भी घट सकती है।