Edited By Deepak Paul, Updated: 17 Aug, 2018 11:45 AM
साइबर सिटी में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर के कन्हई गांव में एक युवती के साथ ऐसा ही मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर कन्हई गांव में रहने वाले मोहित नाम के युवक के खिलाफ दुष्कर्म...
गुडग़ांव(ब्यूरो): साइबर सिटी में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर के कन्हई गांव में एक युवती के साथ ऐसा ही मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर कन्हई गांव में रहने वाले मोहित नाम के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि मोहित ने शादी का झांसा देकर बीते एक साल में कई बार दुष्कर्म किया है।
आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक युवती यहां अपनी बुआ के घर रहती थी। उसकी एक सहेली के जरिए कन्हई गांव निवासी मोहित से मुलाकात हुई। बातचीत में दोनों एक दूसरे के दोस्त बन गए। युवती के मुताबिक मोहित ने पांच अगस्त 2017 को उसे सिलोखरा में एक किराए का कमरा दिलवाया।