साइबर सिटी में दहेज उत्पीडऩ का बढ़ा ग्राफ

Edited By Deepak Paul, Updated: 08 Dec, 2018 11:08 AM

increased graph of dowry harassment in cyber city

दिल्ली और एनसीआर में गुडग़ांव को सबसे बड़ा हाइटेक और साइबर हब माना जाता है। यहां की लाइफ स्टाइल और चकाचौंध को देखकर हर कोई हैरत में पड़ जाता है पर हकीकत में य

 

गुडग़ांव(ब्यूरो): दिल्ली और एनसीआर में गुडग़ांव को सबसे बड़ा हाइटेक और साइबर हब माना जाता है। यहां की लाइफ स्टाइल और चकाचौंध को देखकर हर कोई हैरत में पड़ जाता है पर हकीकत में यहां की महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा का ग्राफ बढ़ा है। यहां तीन सैक्टर-51, वैस्ट और मानेसर महिला थाना बनने के बाद भी वूमनसैल में रोजाना महिलाओं के साथ हो रही घरेलू हिंसा के मामले आ रहे हैं।

तीनों महिला थाना में रोजाना 8 से 10 मामले दहेज उत्पीडऩ, मारपीट, जान से मारने की धमकी के आरोप में दर्ज किए जा रहे हैं। हालांकि महिला पुलिस कार्रवाई करती है लेकिन बावजूद यह ग्राफ बढ़ता जा रहा है। नए मामलों पर गौर करें तो सैक्टर-51 (ईस्ट) महिला थाना में दहेज उत्पीडऩ के 2, महिला थाना वैस्ट में दहेज उत्पीडऩ के 3 और मानेसर महिला थाना में दहेज उत्पीडऩ के 5 केस दर्ज किए गए हैं।

पिछले कुछ दिनों से इन तीनों महिला थानों में दहेज उत्पीडऩ के बहुत से केस फाइल किए गए हैं। वहीं बात वूमेन सैल की करें तो सास-बहू के बीच लड़ाई भी यहां पहुंच रही है। यहां आने वाली शिकायतों में अधिकतर विवाहिताओं ने अपने ससुराल वालों पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है तो कईयों का मसला सास-बहू की लड़ाई का है।

वूमन सैल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ज्यादातर मामलों को आपसी सामंजस्य और समझौता के जरिए सुलझा दिया गया जबकि कुछ मामलों की जांच की जा रही है। साइबर सिटी में महिलाओं के साथ बढ़ रहे घरेलू हिंसा को लेकर विभाग भी खासा परेशान है। वूमन सैल के मुताबिक ज्यादातर मामलों को आपसी समझौता से सुलझा दिया गया और जो मामले काफी गंभीर थे उसमें सम्बंधित दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। दहेज उत्पीडऩ और अप्राकृतिक बलात्कार का लगाया आरोप साइबर सिटी के महिला थाना ईस्ट में शिकायत देकर एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीडऩ सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। यही नहीं महिला ने छेड़छाड़ और अप्राकृतिक यौन शोषण का भी आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके साथ दहेज को लेकर मारपीट की जाने लगी।

ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसका लगातार उत्पीडऩ किया। यही नहीं महिला ने ससुराल वालों पर छेड़छाड़, मारपीट व जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया है जबकि पति पर जबरन उसके साथ अप्राकृतिक यौनशोषण का आरोप लगाया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!