शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी का 316 दिनों से चल रहा धरना स्थगित

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 29 Oct, 2018 11:02 AM

employee coordination committee suspended for 316 days

हरियाणा शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी का शिक्षा मंत्री के आवास पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 316वें दिन भी जारी रहा। रविवार को धरने पर बाबूलाल यादव, अनिल कुमार यादव, सुजान....

महेंद्रगढ़(मोहन/ परमजीत): हरियाणा शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी का शिक्षा मंत्री के आवास पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 316वें दिन भी जारी रहा। रविवार को धरने पर बाबूलाल यादव, अनिल कुमार यादव, सुजान मालड़ा, गुलजारी लाल, धर्मपाल मौखुता व मुकेश कुमार यादव को राज्य कार्यकारिणी सदस्य हितेन्द्र सिहाग, दलेल सिंह राणा, रमेश मौड़ी, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान मा. जयवीर, उप महासचिव प्रभुसिंह ने फूलमाला पहनाकर धरने पर बिठाया। 

जब धरना 2.3 घंटे ही चला था तो सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव सुभाष लाम्बा धरना स्थल पर पहुंचे तथा सर्व कर्मचारी संघ द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार हरियाणा रोडवेज की हड़ताल को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश में चल रहे सभी विभागीय व तालमेल कमेटी के धरनों को आपातकालीन स्थिति में स्थगित करने का फैसला सुनाया और धरने पर बैठे कर्मचारी नेताओं को जूस पिलाकर अनिश्चितकालीन धरना आगामी आदेशों तक स्थगित करवाया।

 उन्होंने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार गूंगी-बहरी  है। देश व प्रदेश के मुखिया आर.एस.एस. के इशारे पर काम कर रहे हैं जिन्होंने खुद तो घर बसा नहीं रखा और दूसरों के घरों को भी उजाडऩे पर तुले हुए हैं। भाजपा सरकार के 4 साल के कार्यकाल में किसान, कर्मचारी, व्यापारी सहित तमाम लोग दुखी हैं। प्रदेश में आए दिन हत्या, डकैती व बलात्कार की घटनाएं घट रही है। देश के चौकीदार की मिलीभगत से विजय माल्या, नीरव मोदी जैसे अनेक पूंजीपति देश को चुना लगाकर विदेश में ऐश ले रहे हैं लेकिन सरकार हाथ पे हाथ धरे चुपचाप देख रही है। शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने तालमेल कमेटी से 2 बार बातचीत की लेकिन कर्मचारियों की एक भी समस्या का समाधान नहीं किया। 

प्रो. शर्मा यह न सोचें की कर्मचारियों ने हार मान ली है। समय आने पर प्रदेश का कर्मचारी आप द्वारा किए गए एक-एक वायदे का हिसाब 2019 के चुनाव में लेगा। सरकार रोडवेज का निजीकरण कर पूंजीपतियों के हाथों में सौंपना चाहती है जबकि 17000 कर्मचारी अपने 2 साल का बोनस व 1 महीने का वेतन देने का शपथ पत्र सरकार को दे रहे हैं। इसके बावजूद भी सरकार अडिय़ल रुख अपना रही है। यह आंदोलन केवल रोडवेज का न होकर तमाम कर्मचारियों का आंदोलन बनने जा रहा है। इसी को देखते हुए संघ ने फैसला लिया है कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ अलग-अलग न लड़ करके सभी संगठनों के कर्मचारी एक मंच पर आकर एक साथ सरकार को ललकारेंगे और रोडवेज विभाग को निजी हाथों में जाने से बचाएंगे।

 उन्होंने तालमेल कमेटी के सभी संघर्षशील कर्मचारियों को आगामी आंदोलन की तैयारी में जुटने की बात कही। उन्होंने महेंद्रगढ़ में धरने पर बैठे कर्मचारियों को जूस पिलाकर उठाया तथा आगामी आदेशों तक धरना स्थगित करवाया। इस मौके पर विजय लांबा जिला प्रधान दादरी, जिला सह सचिव कृष्ण भागवी, ब्रह्मप्रकाश यादव जिला प्रधान रेवाड़ी, सुरेंद्र यादव, संजय शर्मा, सुशीला देवी, रमेश जाखड़ रोहतक के जिला प्रधान रमेश कुमार, मिनाक्षी, शीला देवी, लीलाराम व राजकुमार लावनिया, पूर्व प्रधान सत्यवीर सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।  


 

 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!