साइबर सिटी में नहीं बंटे अखबार, ऑनलाइन ऑफर का विराेध

Edited By Updated: 28 Aug, 2015 06:48 PM

article

साइबर सिटी में शुक्रवार को समाचार पत्रों का लोग इंतजार करते ही रहे, लेकिन उन्हें उपलब्ध नहीं हो सके।

गुडग़ांव, (अशोक) : साइबर सिटी में शुक्रवार को समाचार पत्रों का लोग इंतजार करते ही रहे, लेकिन उन्हें उपलब्ध नहीं हो सके। पाठकों ने प्रात: ही विभिन्न समाचार पत्रों की वितरण एजेंसियों और हॉकर्स को फोन घुमाने शुरु कर दिए थे। तभी पता चला कि हॉकर्स ने हड़ताल की हुई है। नए व पुराने गुडग़ांव में प्रतिदिन एक लाख से अधिक समाचार पत्रों का वितरण किया जाता है। समाचार पत्र नहीं मिलने से पाठकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

ऑफर दिया गया था कि वे रोजमर्रा की जरुरतों की चीजों के साथ-साथ विभिन्न समाचार पत्रों की मांग भी ऑनलाइन कर सकते हैं। रियायती दरों पर उनके ही आवास पर उनकी मांग के अनुसार चीजें व समाचार पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके विराेध में साइबर सिटी में कार्यरत एक हजार से अधिक हॉकर्स ने शुक्रवार को हड़ताल कर दी और समाचार पत्र वितरित करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग कंसेप्ट से यदि अखबारों का वितरण कराया जाता है तो सभी हॉकर्स बेरोजगार हो जाएंगे और उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!